फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: औने-पौने भाव में आढ़तियों को बेचना पड़ा गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की घोषणा के अनुसार 30 मार्च से गेहूं खरीदने के लिए मंडी समिति में एफसीएस के कांटों का शुभारंभ तो हो गया लेकिन तकनीकी कारणों के चलते पहले दिन गेहूं की खरीदारी नहीं हो सकी। क्षेत्रीय किसान बड़ी संख्या में गेहूं लेकर मंडी पहुंचे थे। गेहूं की सरकारी खरीद न होने पर आढ़तियों को औने-पौने भाव में गेहूं बेचने के लिए किसानों को मजबूर होना पड़ा। किसानों का कहना है कि फार्मर आईडी का वेरिफिकेशन न होने और गेहूं में नमी अधिक होने का बहाना बनाकर किसानों को टरका दिया गया। सरकारी समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल है मगर मंडी में व्यापारी 2290 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से गेहूं खरीद रहे हैं। इस तरह किसानों को 300 रुपये प्रति क्विंटल नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

गांव रूपपुर से आए किसान शिवनंदन ने बताया कि वह करीब 35 कुंटल गेहूं लेकर मंडी पहुंचे थे लेकिन उन्हें एफसीएस कांटे की तुलना में लगभग 10 हजार रुपये कम कीमत मिली। वहीं कीलपुर के हरेंद्र ने बताया कि वह लगभग 40 क्विंटल गेहूं लाया था लेकिन कांटे पर खरीद न होने से व्यापारी को 2290 रुपये क्विंटल के भाव गेहूं बेचने पर मजबूर होना पड़ा है। इस तरह उन्हें करीब 12 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों में इस अव्यवस्था को लेकर नाराजगी है।
सात केंद्रों पर नहीं हुई गेहूं की खरीद
गभाना तहसील क्षेत्र में गेहूं की खरीद के लिए विभिन्न गांवों में सात केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें सोमना, कौरह रुस्तमपुर, करनपुर, पिसावा, बरौली, जवां शामिल हैं। सोमना केंद्र के प्रभारी जयप्रकाश पांडे ने बताया कि किसानों से गेहूं की खरीद एक अप्रैल से की जाएगी। सरकारी समर्थन मूल्य 2585 रुपये क्विंटल है। केंद्र पर 1680 बोरे मौजूद हैं।
विज्ञापन


अतरौली में आज से होगी गेहूं की खरीद

अतरौली कृषि उत्पादन मंडी समिति में भारतीय खाद्य निगम और खाद्य एवं रसद विभाग ने गेहूं खरीद के लिए दो केंद्र स्थापित किए हैं। सोमवार से केंद्रों पर गेहूं खरीद होनी थी लेकिन खरीद शुरू नहीं हो सकी। वारदाना और कांटा आदि पहुंच गए। अमर उजाला की टीम जब केंद्र पर पहुंची तो वहां सन्नाटा पसरा था। इस बार गेहू का सरकारी खरीद का रेट 2585 रुपये प्रति क्विंटल है। मंडी सचिव प्यारेलाल राजपूत ने बताया कि मंगलवार से दोनों केंद्र शुरू हो जाएंगे। रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। किसान रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें