फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू ने छात्रों से संवाद के लिए क्या कदम उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
आपराधिक घटनाओं को लेकर एएमयू इंतजामिया और छात्रों के बीच संवाद को लेकर पुलिस की ओर से सवाल खड़ा किया गया है। इस विषय पर पुलिस की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जब सीएए-एनआरसी विरोधी उपद्रव के बाद हाईकोर्ट ने संवाद-समन्वय पर निर्देशित किया गया तो एएमयू ने क्या किया।
विज्ञापन

एएमयू में पिछले कुछ दिन से लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस चिंतित है। लगातार एएमयू को पत्र भेजकर सुझाव व सवाल किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फिर एक पत्र पुलिस की ओर से एएमयू पहुंचा है। प्रॉक्टर कार्यालय को मिले पत्र में कहा गया है कि जब सीएए-एनआरसी विरोधी उपद्रव हुआ था।
उस समय आरएएफ को प्रवेश दिया गया था। बाद में अनम खान की ओर से दायर याचिका की सुनवाई करते हुए अप्रैल 2020 में हाईकोर्ट ने एएमयू को आदेश दिया था, जिसमें यह कहा गया था कि छात्रों से एएमयू द्वारा संवाद व समन्वय रखा जाए। समय-समय पर पुलिस प्रशासन के साथ भी समन्वय कराया जाए ताकि किसी आपात स्थिति में छात्रों को समझाया जा सके।
विज्ञापन

उन्हें किसी भी स्थिति में पूर्व छात्रों या छात्र नेताओं की मदद न लेनी पड़े। इसके लिए एएमयू से शपथ पत्र भी दाखिल करने को कहा गया था। इसे लेकर पुलिस ने पत्र में पूछा है कि आपके द्वारा इस पहलू पर क्या कदम उठाए गए। ताकि उसे लेकर छात्रों से संवाद में आसानी रहे। इस विषय में एएमयू प्रॉक्टर प्रो.वसीम अली कहते हैं कि छात्रों से लगातार संवाद किया जा रहा है। किसी भी विषय पर समस्या नहीं होने दी जा रही है। हां, अभी शपथ पत्र दाखिल करने पर मंथन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें