Were full of youthful enthusiasm and passion
- फोटो : Dig Vishal
मोदी की रैली में उमड़ी भीड़ में युवा काफी जोश से लबरेज दिखे। काफी युवा भाजपाई तो जुनूनी अंदाज में शरीर पर केसरिया वस्त्र व मुखौटे पहनकर वहां आए थे और इनकी नारेबाजी का अंदाज जुनूनी था। मोदी ने भी उनके जज्बात समझते हुए अपना भाषण में युवाओं की समस्याओं को फोकस किया।
मोदी की रैली में युवाओं की ही सबसे ज्यादा भागीदारी रही। मोदी की झलक पाने की ललक सबसे ज्यादा युवाओं में दिखाई दी। मोदी ने अपने संबोधन से ज्यादा जब लोगों से सीधा संवाद किया तो इसका पूरे जोश के साथ युवाओं ने ही उसकी हां में हां मिलाई।
पूरा नुमाइश मैदान स्थल मोदी-मोदी के नारों से गुंजायनमान होने लगा। काफी युवा तो जुनूनी अंदाज में रैली में आए थे। केसरिया और भाजपा के झंडे व चुनाव चिह्न वाले वस्त्र पहनकर आए इन युवाओं के सिर पर मोदी का जादू सिर चढ़कर बोला।
मोदी जरा भी भाषण देने के लिए रुक जाते तो युवाओं का जोश नारे बोलने के लिए सामने आ जाता। यही नहीं मोदी ने भी अपने भाषण का काफी बड़ा हिस्सा युवाओं के नाम रखा। उन्होंने मंच से युवाओं की बेरोजगारी की समस्या और यूपी सरकार की भर्ती का मसला उठाया।