अलीगढ़ के महुआ खेड़ा क्षेत्र में कानपुर हाईवे के बौनेर तिराहे पर 12 मई देर शाम बरात लेकर जा रही वॉल्वो बस सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। इससे बरातियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में छह बरातियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं। उन्हें पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
शाहजमाल इलाके से सोमवार शाम बरात कासगंज जा रही थी। देर शाम करीब आठ बजे बस बौनेर तिराहे पर खड़े एक ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। टायर पंक्चर होने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर खड़ी थी। चालक पंक्चर ठीक करा रहा था।
सूचना पर गांधीपार्क व महुआ खेड़ा दोनों थानों की पुलिस आ गई। बाद में अन्य बरातियों को लेकर बस रवाना हो गई। सीओ द्वितीय राजीव द्विवेदी के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। उपचार के बाद उन्हें घर भेजा जा रहा है।