फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए वेबिनार 10 फरवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर द्वारा विदेशों में पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक वेबिनार आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

10 फरवरी को होने वाले इस वेबिनार में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इंग्लैंड और अमेरिका जैसे देशों में स्थित विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए प्रक्रिया और योग्यता के विषय में जानकारी दी जाएगी।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर साद हमीद कहते हैं कि विद्यार्थी विदेशी विश्वविद्यालयों में अध्ययन करना चाहते हैं। वहां जाना चाहते हैं, लेकिन इस संबंध में स्थापित प्रक्रिया के विषय में उन्हें जानकारी नहीं होती है।
विज्ञापन

जानकारी के अभाव में वह कुछ गलत लोगों की सलाह मान लेते हैं या उनके चंगुल में फंस जाते हैं। जिससे उन्हें काफी आर्थिक हानि और समय की हानि उठानी पड़ती है। हमारी कोशिश रहती है कि वह लोग जो पहले से ही विदेशी विश्वविद्यालयों में अध्ययन कर रहे हैं उनके माध्यम से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को सही परामर्श मिले। इसी उद्देश्य के साथ ही है कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें