फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Weather: डीएस कॉलेज में खुला अत्याधुनिक मौसम केंद्र, अब हर 10 मिनट में मिलेगी अपडेट जानकारी

Thu, 22 Jan 2026 10:18 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के मौसम की जानकारी अब जल्दी और अपडेट मिल सकेगी। डीएस कॉलेजन में मौसम केंद्र स्थापित किया गया है। केंद्र से तापमान, वर्षा, आर्द्रता, हवा की गति और दिशा सहित सभी प्रमुख मौसम संकेतकों की सटीक जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
डीएस कॉलेज में मौसम केंद्र से संबंधी उपकरण स्थापित करते कर्मी - फोटो : कॉलेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में अत्याधुनिक मौसम केंद्र की स्थापना हो गई है, जिससे अब शहर और आसपास के क्षेत्रों का मौसम पूर्वानुमान और तात्कालिक स्थिति हर 10 मिनट में उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन


यह केंद्र सीधे भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के नेटवर्क से जुड़ेगा और पूरी तरह ऑनलाइन डेटा उपलब्ध कराएगा। भूगोल विभाग की छत पर मौसम केंद्र से जुड़े उपकरण लग गए हैं, जिसके जरिये मौसम की जानकारी सीधे कॉलेज में स्थापित केंद्र में आएगी। यह जिले के लोगों के लिए फायदेमंद होगा। 

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि केंद्र से तापमान, वर्षा, आर्द्रता, हवा की गति और दिशा सहित सभी प्रमुख मौसम संकेतकों की सटीक जानकारी मिलेगी। उपकरण पूरी तरह स्थापित हो चुके हैं और एक सप्ताह के भीतर नियमित मौसम की जानकारी मिलने लगेगी। यह केंद्र शिक्षा और शोध के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इतना ही नहीं यहां विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा, जबकि किसानों, प्रशासन और आपदा प्रबंधन को समय रहते सटीक मौसम सूचना मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें