फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के वार से फिर बढ़ा सर्दी का अहसास

विज्ञापन
रामघाट रोड निकट एडीए कार्यालय बारिश में निकलकर जाती गाड़ी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
बुधवार को मौसम का मिजाज दिन में अचानक बदल गया और दोपहर में ठीक-ठाक बारिश हो गई। मंगलवार को थोड़ी धूप खिलने से जो राहत मिली थी जो वह बुधवार को बारिश के साथ बह गई। इसके साथ ही सर्दी का एहसास भी बढ़ गया। पिछले तीन-चार दिनों में मौसम में आए उतार-चढ़ाव से जन जीवन बेहद प्रभावित हुआ है। सर्दी का एहसास तो बढ़ा ही है। साथ ही गलन और सीलन के साथ धूप के भी ठीक से न निकलने से लोगों को समस्याएं हुई हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर अतीक अहमद कहते हैं कि अभी फिलहाल में सर्दी से राहत के कोई आसार नहीं हैं। यह जरूर है कि एक-दो दिन बारिश होने के बाद मौसम खुल जाएगा, लेकिन वातावरण में जो आर्द्रता है उसके कारण सर्दी और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस बार मौसम का परिवर्तन अलग-अलग कारणों से एक महीने तक आगे खिसक गया है। जिसका प्रभाव सर्दी के मौसम पर भी देखने को मिलने की पूरी संभावना है।

रामघाट रोड टीकाराम कन्या कॉलेज के गेट पर बारिश से बचने के लिए दुपट्टे का सहारा लेती युवतियां।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें