फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम हैं जिम्मेदार, न होने देंगे पानी को बर्बाद

Wed, 01 May 2019 01:37 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अपराजिता अभियान के तहत लालाराम श्रीदेवी इंटर कॉलेज में शपथ लेतीं छात्राएं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत मंगलवार को नगर के लालाराम श्रीदेवी डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने पानी बचाने का संकल्प लिया। जल बचाओ, पृथ्वी बचाओ मुहिम के तहत आयोजित गोष्ठी में छात्राओं ने पानी पर विचार व्यक्त किए। शपथ लेकर कहा कि हम देश के जिम्मेदार नागरिक हैं। हम न पानी को बर्बाद करेंगे न किसी को करने देंगे।
विज्ञापन


युवा पहल के अध्यक्ष इंजीनियर हिमांशु मित्तल गुप्ता ने कहा कि दिन प्रतिदिन भूजल का स्तर गिर रहा है। यही हाल रहा तो आने वाले समय में लोग पानी को तरस जाएंगे। एक बार बगैर भोजन के तो रहा जा सकता है लेकिन पानी के बगैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

कॉलेज प्रबंधक रामअवतार शर्मा ने कहा कि जल बचाने के लिए हर प्रयास करने चाहिए। कहीं भी पानी की टोटी खुली दिखे तो तुरंत उसे बंद कर दें। लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्नेहलता, रिजवान, साधना, आरती, प्रियंका, ममता, पूजा, प्रीति, गुड़िया, अनीता, सरिता, कविता, रानी, सोनी, हर्षिता, गीता, सुनीता, संगीता, गीतिका, शाइस्ता, लता, विमलेश, मंजू, पारुल, सीमा आदि छात्राओं  ने भी विचार रखे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें