फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गांव चामड़ में मुख्य मार्ग पर जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भैंया के माजरा गांव चामड़ की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से ग्रामीण काफी परेशान हैं। कई सालों से समस्या बरकरार होने पर ग्रामीणों ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। गांव चामड़ की ओर जाने वाले वाला यह मार्ग डामर से बना है, लेकिन गांव के घरों से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। नतीजतन, गंदा पानी सड़क पर जमा होकर तालाब जैसी स्थिति बना रहा है। सड़क किनारे खेतों के किसानों ने फसल बचाने के लिए मिट्टी डाल दी है, जिससे पानी की निकासी और भी बाधित हो गई है। ग्रामीण अजय राज सिंह ने बताया कि पिछले छह महीनों से करीब 50 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जलभराव के कारण सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए नाली निर्माण कराया जाए और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें