फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोशालाओं तक दौड़े अफसर, व्यवस्थाएं परखीं

विज्ञापन
गभाना की गोशाला का निरीक्षण करते सीवीओ डॉ. दिवाकर त्रिपाठी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम के निर्देश पर पूरे प्रदेश में शनिवार को गोशालाओं की हकीकत देखी गई। उन्होंने सुबह 10 बजे के करीब अधिकारियों को उनके जिले की चुनिंदा गोशालाओं में भेजा और वीडियो कॉल के जरिये पूरा हाल जाना। अलीगढ़ की पांच गोशालाओं में पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि इनमें कुल मिला कर लगभग 2000 गोवंश मौजूद हैं। सभी के लिए भूसा, चारा, पानी, टिनशेड और छाया की पर्याप्त व्यवस्था है। गौर हो कि जिले में लगभग 32 हजार निराश्रित गोवंश को 129 छोटी-बड़ी गोशालाओं में रखा गया है।
विज्ञापन




मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिवाकर त्रिपाठी और उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राठी गभाना तहसील के गांव ओगार राजू स्थित गोशाला में रहे। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह कोल तहसील में लोधा ब्लॉक के गांव नेहरा की गोशाला, अतरौली तहसील के गांव नवीपुर स्थित गोशाला में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ढाका, खैर तहसील के गांव लक्ष्मणगढ़ी गोशाला में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. केके राना और इगलास तहसील के गांव मजुपुर की गोशाला में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. प्रभा कटियार मौजूद रहीं। जिले की पांचों तहसीलों में दोपहर 12 बजे तक यह निरीक्षण चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें