फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रघुवीरपुरी में सुबह सात बजे के बाद जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
रघुवीरपुरी में खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
महानगर के रघुवीरपुरी में सुबह सात बजे के बाद जलापूर्ति ठप हो जाती है। दुकानदारों को पानी के कैंपर को खरीदना पड़ रहा है। पानी का संकट हो गया है। जब व्यापारी अपनी दुकान खोलने आते हैं, तब तक पानी खत्म हो चुका होता है। पानी की व्यवस्था न होने से व्यापारियों को काम में रुकावट और नुकसान झेलना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि एक बार टंकी खाली हो गई, तो फिर पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन




पानी का संकट होने से काफी दिक्कतें होती थीं। शिकायत के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है।
-राखी ठाकुर, रघुवीर पुरी




जलापूर्ति ठप होने से पानी के लिए इंतजार करना पड़ता है। गर्मी शुरू हो गई, लेकिन पानी के संकट को दूर नहीं हो रहा है।
-राम सारस्वत, रघुवीर पुरी




15 दिन से नहीं हो रही सफाई
शाहजमाल ईदगाह रोड गली नंबर-9 तेली पाड़ा में 15 दिन से सफाई नहीं हो पा रही है। लोगों ने सुपरवाइजर से शिकायत की है, तो समस्या का समाधान करने के बजाय उन्हें ही धमकी देने लगे। सफाई न होने से क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ब्यूरो



घनश्यामपुरी में प्रदर्शन
महानगर के घनश्यामपुरी में बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोगों का प्रदर्शन किया। लोगों ने पार्षद के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि खराब सड़क और टूटी नालियों को अभी तक नहीं कराया गया, जबकि पांच साल हो गए। लोगों ने आरोप लगाया कि पार्षद ने कुछ नहीं कराया। क्षेत्र में गंदगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें