फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घनश्याम पुरी में नगर निगम के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के घनश्यामपुरी के गली नंबर 4 में साफ सफाई व्यवस्था और विकास कार्य न होने से गुस्साए लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, पार्षद अनिल सेंगर खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। बृहस्पतिवार को घनश्यामपुरी की गली नंबर-4 के लोग इलाके में सफाई न होने, जगह-जगह कूड़े का अंबार सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन



लोगों का कहना है कि पिछले पांच साल से इलाके में ऐसा कुछ नहीं हुआ जिसे विकास की संज्ञा दी जा सके। कोई सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं आता। कई बार नगर निगम और क्षेत्रीय पार्षद को भी इसके बारे में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब उनके पास केवल विरोध प्रदर्शन के अलावा कोई चारा नहीं बचता।



उन्होंने कहा कि मंदिर में पत्थर लगवाने के लिए कह गए थे लेकिन आज तक वह भी नहीं हुआ। 5 साल में न तो नगर निगम जगह और ना ही पार्षद। जगह-जगह नालियां टूट गई हैं। इस दौरान लोगों ने नगर निगम और पार्षद के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन और हंगामे से कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें