ग्रीन पार्क अपार्टमेंट के सामने ड्रेन के मध्य ठेकेदार द्वारा पुलिया निर्माण कराया जा रहा है। इस कारण उसने बंधा लगा कर पानी को रोक दिया गया है। पानी का बहाव आगे न बढ़ने के कारण नाले का पानी काॅलोनियों की सड़कों से होकर घरों की ओर जा रहा है।
जाफरी ड्रेन पर पुलिया के निर्माण के लिए बंधा लगा दिया गया है, जिससे नाले का पानी ओवर फ्लो होकर स्वर्ण जयंती नगर समेत आसपास की काॅलोनियों भर रहा है। सड़कों पर जलभराव से लोगों को आक्रोश है। आश्चर्य की बात तो यह है कि पुलिया कौन बना रहा निगम के मुख्य अभियंता को जानकारी तक नहीं हैं कि इसका निर्माण कौन कर रहा है।
विज्ञापन
क्वार्सी से एटा चुंगी बाईपास की ओर जाने वाली जाफरी ड्रेन निकली रही है। शहर में जलनिकासी का यह प्रमुख माध्यम है। ग्रीन पार्क अपार्टमेंट के सामने ड्रेन के मध्य ठेकेदार द्वारा पुलिया निर्माण कराया जा रहा है। इस कारण उसने बंधा लगा कर पानी को रोक दिया गया है। पानी का बहाव आगे न बढ़ने के कारण नाले का पानी काॅलोनियों की सड़कों से होकर घरों की ओर जा रहा है। बिन बारिश काॅलोनी की सड़क पर घुटने तक पानी भरा हुआ है। इस कारण चार दिनों से लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
खैर रोड पर भी भरा पानी, राहगीर परेशान
खैर रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क और नाला निर्माण का काम चल रहा है। नाला निर्माण के दौरान बंधा लगाकर पानी को रोका गया था। इस कारण खैर रोड पर पानी भर गया। लोगों की शिकायत पर शाम को नगर निगम की टीम पहुंची और पानी की निकासी कराई गई।