अलीगढ़ नगर निगम द्वारा लगाए गए लाखों रुपये के वाटर एटीएम खराब हो गए हैं। शहर में लगे 4,369 हैंडपंपों में 3,058 खराब हैं। नगर निगम ने आठ सार्वजनिक स्थानों पर वाटर एटीएम लगाए थे। एक वाटर एटीएम की कीमत करीब 10 लाख रुपये थी। आठ वाटर एटीएम पर लगभग 80 लाख रुपये खर्च हुए थे।
दुबे का पड़ाव मंदिर के बाहर इंडिया मार्का हैंडपंप है। यह हैंडपंप कई महीनों से खराब है। पार्षद अंशु अग्रवाल से कई बार इसे ठीक कराने को कहा गया, मगर नहीं ठीक हो सका।-मोहित शर्मा।
शहर में लगे अधिकतर वाटर एटीएम खराब हैं। इनमें से एक बूंद भी पानी नहीं आ रहा है। इसलिए प्यास बुझाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ती है।-गोविंद वर्मा।विज्ञापन
मीनाक्षी पुल के नीचे हैंडपंप लगा है। बाजार होने के कारण यह हैंडपंप बहुत जरूरी है। बावजूद इसके नगर निगम इसे सही नहीं करा रहा है।-शिवा।विज्ञापन
चिराग तले अंधेरे की कहावत नगर निगम पर सही बैठ रही है। जवाहर भवन में लगा वाटर एटीएम महीनों से खराब है। जिसे सही नहीं कराया जा रहा है।-धर्मेंद्र वार्ष्णेय।
शहर में आठ वाटर एटीएम हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही इन्हें सही कराया जा रहा है। इनके अलावा कई और स्थानों पर नगर निगम वाटर कूलर लगाएगा।-सुरेश चंद्र, प्रभारी महाप्रबंधक जलकल।