होली पर पति का किसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। रात में वह कमरे में सो गया। होली की व्यस्तता के बीच किसी का ध्यान नहीं गया। 16 मार्च शाम को पड़ोसी किरायेदार का ध्यान गया कि आलह सिंह कमरे से नहीं निकला है। न कमरा खुला। इस पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव अंदर फंदे पर झूल रहा था।
अलीगढ़ में क्वार्सी ओवरब्रिज का निर्माण करा रही एजेंसी के चौकीदार ने पारिवारिक कलह में आत्महत्या कर ली। आजमगढ़ के रहने वाले युवक का शव दो दिन तक बंद कमरे में फंदे पर लटका रहा। 16 मार्च शाम पड़ोसी किरायेदार की खबर पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकलवाया। सूचना पर पहुंचे परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव साथ ले गए।
विज्ञापन
आजमगढ़ के रानीपुर का आलह सिंह (27) पत्नी व दो बच्चों को लेकर क्वार्सी के रामनगर में किराये पर रह रहे थे। परिवार व पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार होली पर उनका किसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। 14 मार्च को रात में वह कमरे में सो गया। होली की व्यस्तता के बीच किसी का ध्यान नहीं गया।
16 मार्च शाम को पड़ोसी किरायेदार का ध्यान गया कि आलह सिंह कमरे से नहीं निकला है। न कमरा खुला। इस पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव अंदर फंदे पर झूल रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सोमवार सुबह परिजन भी पहुंच गए। सीओ तृतीय अभय पांडेय के अनुसार अभी तक पारिवारिक विवाद में आत्महत्या होना उजागर हुआ है। अगर परिजन कोई शिकायत देते हैं तो आगे कार्रवाई की जाएगी।