फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसीम रिजवी शैतान, जहां भी दिखे कंकड़ी मारें : जमीरउल्लाह

विज्ञापन
सराय रहमान चौक पर वसीम रिजवी का पुतला फूंकते राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा अध्यक्ष अलीगढ़ उमर खान व अ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
लखनऊ सहित अन्य केंद्रों के लिए
विज्ञापन

--------------------------
हेडिंग
वसीम रिजवी शैतान, जहां भी दिखे कंकड़ी मारें : जमीरउल्लाह
प्वाइंटर
पूर्व विधायक ने कहा कि अपने फायदे के लिए वसीम कर रहे मजहब का गलत इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा कुरान शरीफ की 26 आयतें हटाने के लिए दाखिल की गई याचिका पर यहां भी राजनीति गरमा गई है। इससे आगबबूला सपा के पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह अपनी मर्यादा भूल गए। उन्होंने कहा कि हज के दौरान सऊदी अरब में जमरा (शैतान) को कंकड़ी मारी जाती है। वसीम रिजवी भी शैतान है, जहां भी दिखे कंकड़ी मारनी चाहिए। वसीम की हैसियत सिर्फ अपने मालिकों के वफादार जानवर की तरह हो गई है।
पूर्व विधायक ने कहा है कि वसीम रिजवी जैसे लोग अपने फायदे के लिए मजहब का गलत इस्तेमाल करते हैं। ऐसे लोग सिर्फ अपनी प्रसिद्धि के लिए इंसानों में नफरत पैदा करते हैं। कुरान शरीफ एक आसमानी किताब है, जिसके अंदर कयामत तक कोई भी बदलाव नहीं हो सकता। वसीम की अपील गुनाह है। शिया हजरात बहुत अच्छे इंसान होते हैं, वह अपने मजहब को बहुत मानते हैं। इस्लाम में इंसान से इंसान को लड़ाना सबसे बड़ा गुनाह माना जाता है। इस्लाम में मोहब्बत का दर्जा सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि उनको यकीन है कि वसीम का वजूद खुद ही खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

वसीम रिजवी को तत्काल जेल भेजा जाए
समाजसेवी आमिर आबिद ने उत्तर प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी की कड़े शब्दों में निंदा की है। आमिर आबिद ने कहा कि वसीम रिजवी ने कुरान शरीफ से 26 आयतें हटाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। कुरान शरीफ मुसलमानों के लिए सबसे अहम किताब है।
मदरसों में बच्चों को संवारने की तालीम दी जाती है। इस पर किसी भी तरह की कोई टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमिर आबिद ने कहा कि कुरान से एक भी शब्द बदलने की ताकत किसी में नहीं है। जिसने भी इसे बदलने की याचिका दाखिल की है, उसने देश ही नहीं दुनिया भर के मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है।
इससे देश की छवि दुनिया में खराब हो रही है। आमिर आबिद ने सरकार से मांग की कि वसीम रिजवी के खिलाफ कार्रवाई करे। तत्काल मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। ऐसे लोगों से समाज में अमन चैन को खतरा है।
वसीम रिजवी के खिलाफ मुस्लिमों में आक्रोश
शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी को लेकर मुस्लिमों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, क्योंकि वसीम ने सुप्रीमकोर्ट में कुरान से 26 आयतें हटाने की याचिका दायर की है। वसीम की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

वसीम रिजवी का फूंका पुतला
कुरान की 26 आयतें हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने पर शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी का सराय रहमान में पुतला दहन किया गया। उनके खिलाफ नारेबाजी की गई। वसीम रिजवी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
वसीम रिजवी को इसी हरकतों से उनका समुदाय तवज्जो नहीं देता है। वसीम का दिमाग असंतुलित हो गया है।
-डॉ. मोहम्मद जाहिद, मुफ्ती
कुरान से आयतें हटाना किसी की ताकत नहीं है। वसीम रिजवी का शिया समुदाय व इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है।
-मौलाना शबाब हैदर
सुप्रीमकोर्ट का बेशकीमती वक्त खराब करने वाले वसीम रिजवी के खिलाफ सुप्रीमकोर्ट को कार्रवाई करनी चाहिए।
-गुलजार अहमद
कुरान शरीफ से एक भी शब्द बदलने की ताकत किसी में नहीं है। वसीम रिजवी को जेल भेजा जाए। ऐसे लोग समाज के लिए खतरा हैं।
-आमिर आबिद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें