जिला स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला प्रीमियर लीग सीजन-2 को वॉरियर क्रिकेट एकेडमी ने जीत लिया। फाइनल में वॉरियर एकेडमी ने एटुजेड स्पोर्ट्स एकादश को 75 रनों से हराया।
मंगलवार को राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर खेले गए फाइनल में वॉरियर क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 177 रन बनाए। यश वर्मा ने 58 रन और काव्य भारद्वाज ने 39 रन का योगदान दिया। जवाब में एटुजेड स्पोर्ट्स एकादश 102 रन पर सिमट गई। शिवा सैनी ने पांच विकेट लिए। शिवा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता और स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन भारत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। एटुजेड स्पोर्ट्स एकादश के अंकित यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना।
लीजेंड्स व स्ट्राइकर ने मैच जीते
अलीगढ़। हरदुआगंज में अलीगढ़ जूनियर क्रिकेट लीग के पांचवें मुकाबले में एमके लीजेंड्स ने एमके चैलेंजर को 72 रन से हराया। छठे मुकाबले में एमके स्ट्राइकर ने एमके ब्लाॅस्टर को 27 रन से मात दी। एमके एलिगेरियन क्रिकेट अकादमी के मुख्य कोच मोहम्मद मंसूर अहमद ने बताया कि लीग का फाइनल बुधवार को अग्रसेन इंटर कॉलेज में खेला जाएगा। ब्यूरो