उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष कमल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जीएसटी की संभावित निचली कर दर में वृद्धि से संबंधित खबरों पर चिंता व्यक्त की गई। व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी में वृद्धि की गई तो व्यापारी आंदोलन करेंगे।
जिला महामंत्री सुरेश लोधी ने कहा कि जीएसटी परिषद द्वारा निचली कर दर 5 से बढ़ाकर 8 प्रतिशत करने पर विचार किया जा रहा है। मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं। अगर ऐसा हुआ तो महंगाई बढ़ेगी और मध्यम वर्गीय जनता पर बोझ पड़ेगा। जीएसटी में वृद्धि की गई तो व्यापारी विरोध करेंगे। कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कोरोना के कारण पहले से ही व्यापारी परेशान हैं। कारोबार की स्थिति अच्छी नहीं है। इस दौरान कृष्ण कुमार शर्मा, योगेंद्र सिंह राघव, अरविंद गोयल, विपिन बंसल, प्रवेंद्र सिंह, संजीव अग्रवाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो