फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लापरवाही पर 100 बीएलओ-सुपरवाइजर को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र अतरौली में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर प्रशासन सख्त हो गया है। विशेष बूथ दिवस के दौरान फार्म-6 की फीडिंग में कमी मिलने पर कार्रवाई की गई है। एसडीएम सौरभ कुमार गुप्ता ने 100 बीएलओ और सुपरवाइजर को चेतावनी पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन

28 और 29 नवंबर को विशेष बूथ दिवस आयोजित किया गया था। इसमें बीएलओ को अपने आवंटित बूथों पर उपस्थित रहकर नए पात्र मतदाताओं के फार्म-6 भरने थे। इसके बाद बीएलओ एप पर उनकी फीडिंग करनी थी। 29 नवंबर को कार्य की समीक्षा की गई। इसमें सामने आया कि 28 नवंबर को कई बूथों पर भरे गए फार्म-6 की फीडिंग पांच से भी कम रही। इसे आयोग के निर्धारित लक्ष्य के विपरीत माना गया। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई।
उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र मतदाताओं के फार्म बिना डुप्लीकेसी और त्रुटि के फीड किए जाएं। कार्य में सुधार नहीं होने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी संबंधित बीएलओ और सुपरवाइजर की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें