फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : चंडौस सीएचसी का वार्ड ब्वॉय निलंबित, दो का स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए डॉक्टर एवं कर्मचारियों पर गाज गिर गई है। सीएमओ ने एक वार्ड ब्वॉय को निलंबित कर दिया है, जबकि दो सुपरवाइजर का स्थानांतरण दूसरी जगह कर दिया गया है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंडौस का निरीक्षण किया था। नौ से अधिक डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए। राजस्व राजमंत्री की नाराजगी के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है। तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद वार्ड ब्वॉय हरिओम राठी को निलंबित कर सीएचसी अतरौली से संबद्ध कर दिया गया है। डॉ. ओपी गौतम को जांच सौंपी गई है।
सुपरवाइजर जितेंद्र शर्मा एवं रामेश्वर का क्रमश: सीएचसी बिजली एवं छर्रा में स्थानांतरण कर दिया गया है। दोनों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही भविष्य के लिए चेतावनी दी गई है। डॉ. मोहसिन, अमित एवं पंकज का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही कठोर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। वार्ड आया ज्योति गौतम एवं लिपिक पीयूष सक्सेना का एक वेतन वृद्धि रोकने के साथ-साथ चेतावनी दी गई है। दंत चिकित्सक डॉ. राशिद जमात खान तबीयत खराब होने की वजह से अनुपस्थित थे और अधीक्षक को फोन पर सूचना दी थी। डॉ. जीनत जहां एक बच्चे को लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज में गई थी। डॉ. राशिद एवं डॉ. जीनत को चेतावनी दी गई है। स्टाफ नर्स रोहित शर्मा एवं फार्मेसिस्ट को भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

तीन सदस्यीय कमेटी पहुंची थी जांच करने
एसीएमओ डॉ. दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी जांच करने सीएचसी चंडौस पहुंची थी। कमेटी की रिपोर्ट के बाद सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि फाइल जिला स्वास्थ्य कमेटी के पास भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें