फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के मरीजों की जांच रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के पाए गए तीन संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में इनको ब्लैक फंगस का मरीज मानकर ही उपचार जारी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि ब्लैक फंगस की जांच रिपोर्ट आने में 3 से 4 दिन का समय लगता है, लेकिन जो लक्षण इन मरीजों में पाए गए हैं वह ब्लैक फंगस के ही ओर इशारा कर रहे हैं। हमारे डॉक्टर इनका उसी दिशा में उपचार कर रहे हैं। उपचार बहुत सकारात्मक और सही तरीके से चल रहा है। उम्मीद की जानी चाहिए कि जल्द ही यह मरीज स्वस्थ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें