फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: कॉमर्शियल सिलेंडर 67.50 रुपया महंगा, सात हजार उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ, घरों में पीएनजी का इंतजार

Fri, 02 Oct 2026 04:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ जिले में पीएनजी की लाइन बिछाई जा रही है। इससे गैस आपूर्ति भी दी जा रही है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत सुस्त है। पांच वर्ष बाद भी पीएनजी की आपूर्ति एक फीसदी घरों तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
स्वर्ण जयंती नगर में पीएनजी का कनेक्शन करते कर्मचारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमर्शियल गैस सिलिंडर 67.50 रुपये महंगा हो गया है। 30 सितंबर को इसकी कीमत 2806 थी, जो एक अक्तूबर को 2873.50 रुपये हो गई है। अलीगढ़ जिले में कॉमर्शियल गैस के लगभग सात हजार कनेक्शन हैं। इधर, सस्ती पीएनजी अभी उपभोक्ताओं से बहुत दूर है। अलीगढ़ जिले में पीएनजी की लाइन बिछाई जा रही है।

विज्ञापन


ईरान-इस्राइल युद्ध के बाद से गैस की कीमतों में स्थिरता नहीं आ पाई है। घरेलू गैस सिलिंडर 960 रुपये का है। जिले में पीएनजी की लाइन बिछाई जा रही है। इससे गैस आपूर्ति भी दी जा रही है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत सुस्त है। पांच वर्ष बाद भी पीएनजी की आपूर्ति एक फीसदी घरों तक नहीं पहुंच पाई है।

जिले में सात लाख घरेलू गैस कनेक्शन हैं और अब तक 2500 घरों के चूल्हे ही पीएनजी से जल पाए हैं। लाइन 3500 घरों तक और पहुंच चुकी है, अब इन घरों में आपूर्ति देना बाकी है। अलीगढ़ में पीएनजी आपूर्ति का काम 2021-22 में शुरू हुआ था। दिसंबर 2025 में बरौली विधानसभा क्षेत्र में पहला कनेक्शन दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

इंडियन ऑयल अदाणी गैस प्राइवेट लिमिटेड के इंजीनियर पुनीत जैन ने बताया कि बुकिंग कराने के 90 दिन बाद पीएनजी कनेक्शन देने का नियम है। कंपनी इसके लिए 200 किमी की लाइन बिछा चुकी है। लगातार कनेक्शन दिए जा रहे हैं। महेशपुर, धौर्रामाफी, मंजूरगढ़ी, सुखरावली, तालानगरी, इंजीनियर कॉलोनी, सागवान और ओजोन सिटी तक लाइन बिछाई जा चुकी है। स्वर्णजयंती नगर में काम चल रहा है। घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के मुकाबले पीएनजी का उपयोग लगभग 15 फीसदी तक सस्ता पड़ता है।

कॉमर्शियल गैस सिलिंडर 30 सितंबर को 2806 रुपये था, जो पहली अक्तूबर को 2873.50 रुपये का हो गया है। जिले में कॉमर्शियल गैस के लगभग सात हजार कनेक्शन हैं।- केके तिवारी, अध्यक्ष अलीगढ़ एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें