फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: कल्याण परिवार पर फिर भरोसा, अलीगढ़ सीट पर करना होगा इंतजार

Sun, 03 Mar 2024 05:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ का नाम पहली सूची में क्यों शामिल नहीं है? इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा है। अब अगली सूची एक सप्ताह बाद आएगी। एटा-कासगंज संसदीय सीट पर कल्याण परिवार का दबदबा कायम है। इस सीट से खुद कल्याण सिंह सांसद रह चुके हैं। पिछले दो बार से उनके पुत्र राजवीर सिंह सांसद हैं।
विज्ञापन
राजवीर सिंह राजू भैया का स्वागत करते समर्थक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची में अलीगढ़ का नाम शामिल नहीं किया गया है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कल्याण सिंह परिवार पर भरोसा कायम रखा गया है और उनके पुत्र राजवीर सिंह राजू को लगातार तीसरी बार एटा से प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने इसके लिए पार्टी का आभार जताया है।

विज्ञापन


अलीगढ़ का नाम पहली सूची में क्यों शामिल नहीं है? इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा है। अब अगली सूची एक सप्ताह बाद आएगी। एटा-कासगंज संसदीय सीट पर कल्याण परिवार का दबदबा कायम है। इस सीट से खुद कल्याण सिंह सांसद रह चुके हैं। पिछले दो बार से उनके पुत्र राजवीर सिंह सांसद हैं। लोधी बहुल सीट पर तीसरी बार पार्टी ने फिर राजवीर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है।कल्याण सिंह परिवार के करीबी सांसद डॉ भोला सिंह को बुलंदशहर से दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है। राजवीर सिंह को टिकट मिलने पर परिवार और समर्थकों ने हर्ष जताया है। जिस समय टिकट की घोषणा हुई, खुद राजवीर सिंह कासगंज में समर्थकों के बीच मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का आभारी हूं। मुझ पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताया है। उस पर कायम रहते हुए आगे पार्टी की रीति नीतियों पर काम करूंगा और विकास में जो कमियां रह गई हैं, उन्हें इस बार पूरा करूंगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ की घोषणा न होने से शुरू हुआ कयासों का दौर
भाजपा की पहली सूची में ब्रज क्षेत्र की 13 सीटों में से छह सीटें एटा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, आंवला, शाहजहांपुर पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। हाथरस, अलीगढ़, मैनपुरी, बदायूं, बरेली, पीलीभीत व फिरोजाबाद अभी निर्णय नहीं हुआ है। हालांकि मैनपुरी सीट पिछली बार पार्टी हारी थी। पहली सूची में उसे नहीं रखा गया है। फिरोजाबाद, बरेली, पीलीभीत पर विभिन्न कारणों से बदलाव के संकेत पहले से ही पार्टी दे रही है। अलीगढ़ हाथरस पर घोषणा न होना तरह तरह की चर्चा को जन्म दे रहा है। पार्टी सूत्र इतना ही बताते हैं कि अगले सप्ताह अलीगढ़ सीट सहित प्रदेश की अन्य सीटों की सूची घोषित हो सकती है। रहा सवाल दावेदारों का तो नाम बहुत हैं। अब सीट पर प्रत्याशी वही होगा या नया चेहरा मिलेगा, ये अभी बड़ा सवाल है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें