फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी एवं पंचायत सदस्यों के लिए कल होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ग्राम पंचायतों में रिक्त चल रहे पदों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा। दो बीडीसी एवं सात ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। शुक्रवार को मतगणना होगी।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी की थी। जिले में 42 पद रिक्त चल रहे थे। इनमें चार क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 38 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद शामिल थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों में धनीपुर के बरौठा के वार्ड 23 एवं बिजौली के पीढ़ौल-महमूदपुर में एक-एक नामांकन किया गया था। इस पर दोनों का निर्विरोध चुन लिया गया था। गंगीरी के बूढागांव के वार्ड नंबर 134 पर चार एवं टीकरी में वार्ड नंबर 31 पर दो नामांकन आए थे। 38 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों में से 24 पर एक-एक नामांकन हुआ था। ऐसे में इन सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। सात ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर एक भी नामांकन नहीं हो सका है। सात पदों पर दो-दो नामांकन आए हैं। ऐसे में दो अब बीडीसी एवं सात ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर चुनाव होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने चुनाव को लेकर स्टेटिट मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। बुधवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। मतदान के बाद शुक्रवार को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें