फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सपा, बसपा एवं कांग्रेस को वोट देना महापाप : स्वतंत्रदेव सिंह

विज्ञापन
प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कोल विधान सभा क्षेत्र में राष्ट्रवाद एवं विकासवाद के नाम पर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा एवं कांग्रेस को वोट देना पाप नहीं महापाप है।
विज्ञापन

रामघाट रोड स्थित राजा गार्डेन में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा एवं बसपा राज्य को दीमक की तरह चाट गए थे। सीना ठोककर कह सकता हूं कि 70 साल बाद कोई प्रधानमंत्री मिला है जो अनुसूचित जाति के लोगों के पैर धोता है। लंदन की धरती पर भारत माता की जय का नारा लगाता है। उन्होंने कहा कि चुनाव छोटी-मोटी बात नहीं होती है। इससे देश व राज्य का भविष्य तय होता है। सपा सरकार में आजम खां, मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद शासन चलाते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के बाद कुंडल तक नहीं लुटते। किसानों के ट्रैक्टर चोरी नहीं होते, बहू-बेटियां सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि जो छोटे-मोटे गुंडे बचे हैं, मतगणना के बाद पलायन कर जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह भाजपा का चुनाव है, जो मेरी मां है। मैं मां के लिए वोट मांगने निकला हूं। मैं एक विधायक बनाने नहीं राज्य को मतबूत करने निकला हूं ताकि बेटियां सुरक्षित घर पहुंचे।
सोनिया ने अटल को कहा था निकम्मा
कोल विधान सभा क्षेत्र में स्वतंत्रदेव सिंह ने कांग्रेस पर भी तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि संसद में सोनिया गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी को निकम्मा कहा था। उसके बाद अटल बिहारी बिस्तर पर पड़े तो अपने पैरों पर खड़े नहीं हो सके। दस साल तक सोनिया गांधी ने शासन किया। राम के अस्तित्व को नकारा और आस्था का अपमान किया। भगवान श्रीराम को टेंट में रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम कहना और राममंदिर निर्माण की बात कहना सांप्रदायिकता है, तो मैं हूं।
विज्ञापन

कई लोग भाजपा में हुए शामिल
प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में कई लोग भाजपा में हुए शामिल। सांसद सतीश गौतम ने पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया। इस मौके पर संजीव चौरसिया, प्रत्याशी अनिल पाराशर, विवेक सारस्वत, अजय पटेल, हरिप्रकाश, संजय मेहरोत्रा, रविकर आर्य, वीएस पॉल, संजय गोयल, निकुंज द्विवेदी, अमित गोस्वामी, डॉ. विभव वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर बूथ स्तर पर की गई अब तक की तैयारियों का जायजा लिया। समिति के सदस्यों से परिचय लिया। उसके बाद दायित्वों की जानकारी ली। यह भी पूछा कि अभी तक क्या-क्या काम हुआ है। उन्होंने बूथ समिति को सक्रिय करने एवं घर-घर संपर्क करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें