फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 27 अगस्त को होगा रम्पुटा के लिए मतदान, 450 मतदाता चुनेंगे अपना नेता

Tue, 01 Aug 2023 06:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रम्पुटा अलीगढ़ के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रकाशन 21 अगस्त को होगा। इसी दिन नामांकन पत्र जमा होंगे। नामांकन पत्रों की जांच होगी और वैध प्रत्याशियों के सूची का प्रकाशन होगा। 22 अगस्त को नाम वापसी होगी। अंतिम प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन दोपहर 3 बजे होगा। 27 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रम्पुटा) अलीगढ़ के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। डीएस कॉलेज अलीगढ़ में 27 अगस्त को मतदान होगा। करीब 450 मतदाता पसंदीदा प्रत्याशी चुनेंगे।

विज्ञापन

 
मंगलवार को डीएस कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के सेमिनार हॉल में चुनाव संयोजन समिति के संयोजक डॉ. रक्षपाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन 21 अगस्त को होगा। इसी दिन नामांकन पत्र जमा होंगे। नामांकन पत्रों की जांच होगी और वैध प्रत्याशियों के सूची का प्रकाशन होगा। 22 अगस्त को नाम वापसी होगी। अंतिम प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन दोपहर 3 बजे होगा। 

27 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। इसके बाद तीन बजे से मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में औटा के अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह, डीएस कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. भारत सिंह मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें