फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलमालः बस में मिले 35 में से 30 यात्री बिना टिकट, चालक-परिचालक की गई नौकरी, एटीआई निलंबित

Tue, 01 Aug 2023 02:32 AM IST
चमन शर्मा अभिषेक तायल, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

नरौरा डिपो की बस संख्या यूपी 81 बीटी 0559 शनिवार शाम को अलीगढ़ से अनूपशहर के लिए रवाना हुई। एआरएम बुलंदशहर के निर्देशन में अनूपशहर के पहले प्रवर्तन दल गाजियाबाद ने बस को रुकवाकर चेक किया। बस में 35 यात्रियों में से 30 यात्री बिना टिकट सवार मिले।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन निगम में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को नरौरा डिपो की रोडवेज बस में चेकिंग के दौरान 35 में से 30 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। विभाग ने कार्रवाई करते हुए चालक-परिचालक की संविदा समाप्त कर दी है। एक एटीआई (सहायक यातायात निरीक्षक) को निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन


नरौरा डिपो की बस संख्या यूपी 81 बीटी 0559 शनिवार शाम को अलीगढ़ से अनूपशहर के लिए रवाना हुई। एआरएम बुलंदशहर के निर्देशन में अनूपशहर के पहले प्रवर्तन दल गाजियाबाद ने बस को रुकवाकर चेक किया। बस में 35 यात्रियों में से 30 यात्री बिना टिकट सवार मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरएम अलीगढ़ रीजन चालक अंशुल कुमार और परिचालक पुष्पेंद्र कुमार की संविदा समाप्त कर दी। एटीआई राजवीर सिंह को निलंबित कर दिया है।

आरएम बुद्धबिहार अरुण कुमार और एआरएम नरौरा राघवेंद्र सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले की दस्तक लखनऊ मुख्यालय तक पहुंच गई है। सूत्रों की मानें तो मामले में और अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। प्रवर्तन दल में एटीआई पदम सिंह, एटीआई भानु शर्मा, एटीआई विजयपाल सिंह, धीरज कुमार शामिल थे।
विज्ञापन


29 जुलाई को नरौरा डिपो की एक रोडवेज बस अनूपशहर जा रही थी। प्रवर्तन दल की चेकिंग में बस में तीस यात्री बिना टिकट मिले। बस में कुल 35 सवारी थीं। मामले में चालक-परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई है। एटीआई को निलंबित किया गया है। एआरएम बुद्धबिहार और एआरएम नरौरा से स्पष्टीकरण मांगा गया है। -सत्येंद्र वर्मा, आरएम, अलीगढ़ रीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें