फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : आनंदा अपार्टमेंट के मतदाताओं का नाम सूची से गायब

विज्ञापन
राजीव अग्रवाल - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोल विधानसभा क्षेत्र के जनकपुरी स्थित आनंदा अपार्टमेंट के अधिकतर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब हैं। कोल के साथ शहर विधानसभा क्षेत्र में भी बहुत सारे मतदाताओं के नाम सूची में न होने से ये लोग मताधिकार से वंचित रह गए।
विज्ञापन

आनंदा अपार्टमेंट निवासी यशोदा अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, वंदना अग्रवाल एवं सोनाली अग्रवाल मैरिस रोड स्थित अब्दुल्ला नर्सरी केंद्र पर मतदान करने पहुंचे। उनका नाम मतदाता सूची में नहीं था। स्थानीय पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन ने अधिकारी एवं कर्मचारियों से बात की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। संजीव अग्रवाल ने बताया कि आनंदा अपार्टमेंट के करीब 50 से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है। सिग्नेचर अपार्टमेंट से भी कुछ शिकायतें सामने आ रही हैं। विक्रम कॉलोनी निवासी तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के महामंत्री सुनील दत्ता की माता सुधा दत्ता का नाम भी सूची में नहीं हैं। वह मतदान से वंचित रह गईं।
अब्दुल्ला नर्सरी मतदान केंद्र पर लोकसभा, विधानसभा एवं नगर निगम चुनाव में मतदान किया था। इस बार पूरे परिवार का नाम सूची से गायब है। हमलोग मताधिकार से वंचित रह गए। आनंदा अपार्टमेंट के करीब 50 लोगों का नाम सूची में नहीं है।
विज्ञापन

- राजीव अग्रवाल, आनंदा अपार्टमेंट, जनकपुरी
सेंट फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कई बार मतदान कर चुकी हूं। पहली बार उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। काफी कोशिश की। कोई कुछ साफ-साफ बताने को तैयार नहीं है। लिए दोषी लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

- सुधा दत्ता, विक्रम कॉलोनी

सुधा दत्ता- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें