फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में गड़बड़ी, प्रधान ने डीएम को भेजा त्यागपत्र

Sun, 23 Aug 2015 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/शिवओउम शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से नाम गायब होने से क्षुब्ध होकर हररिामपुर के प्रधान ने जिलाधिकारी को त्यागपत्र भेज दिया है। वहीं अन्य गांवों की मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ी के मामले प्रकाश में आया हैं।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची में भारी गड़बड़ियां सामने आई है। अनंतिम मतदाता सूची में आपत्ति दर्ज कराने के लिये 20 अगस्त की तिथि तय थी अंतिम तिथि को आपत्तियां प्रस्तुत की गयी। इसी दौरान हरिरामपुर के प्रधान महेंद्र सिंह को जानकारी मिली कि उसका तथा उसके परिवार के कुछ सदस्यों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए है। इसको लेकर मतदाता सूची पर आपत्ति पेश करने के साथ ही सशर्त प्रधान पद से त्यागपत्र जिलाधिकारी को भेजा है। इसके साथ ही ग्राम बैलोठ में सैकड़ों की संख्या में ऐसे मतदाता हैं

 जिनके नाम दो-दो बार दिए गए हैैं। वहीं ब्लाक गोंडा की ग्राम पंचायत सेमनपुर के पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार सिंह का आरोप है कि उनके गांव की मतदाता सूची में जहां मतदाताओं के नाम गायब हैं वहीं ऐसे लोगों के नाम आ गये हैं जो कक्षा सात व आठ में पढ़ रहे हैैं। इसके साथ ही विभिन्न गांवों की मतदाता सूचियों में त्रुटियों की भरमार बताई जा रही है।  इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत का कहना है कि मतदाता सूचियों में कमियां रह गई है जिनकों सुधारने के लिये जो आपत्तियां प्राप्त हुई हैैं उनकी जांच करके भेजा जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें