गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय बालक/बालिका अंडर 14 व अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई।
अंडर-19 बालक वर्ग में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज अकराबाद विजेता और शिवदान सिंह इंटर कॉलेज इगलास उप विजेता रहा। बालिका वर्ग अंडर-19 में अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज विजेता, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज उप विजेता रहा। बालक वर्ग में अंडर-14 में आदर्श लगसमा इंटर कॉलेज कैमथल विजेता, धर्म समाज इंटर कॉलेज उपविजेता, अंडर-14 बालिका में टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज विजेता, रतन प्रेम डीएवी उपविजेता रही। उद्घाटन प्रतियोगिता के आयोजक डॉ. दीपक पालीवाल व प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा सचिव डॉ. विपिन वार्ष्णेय, डॉ. अनूप शर्मा, मंडलीय बालिका क्रीड़ा सचिव नीति सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव बालक करुण प्रकाश, जिला क्रीड़ा प्रभारी ईश्वरदास वर्मा, डॉ. चंद्रभान मिश्रा, अमित तोमर, सोमपाल चौधरी, संजय शर्मा, यत्नेश बिहारी, राशिद हुसैन, राजकुमार पालीवाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो