फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिंदू रक्षा परिषद: बौनेर पर बना कार्यालय, गोरखनाथ पीठ के मुख्य पुजारी आज करेंगे उद्घाटन

Wed, 02 Apr 2025 01:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद का कार्यालय बनाया गया है। कार्यालय का उद्घाटन गोरखनाथ पीठ गोरखपुर के मुख्य पुजारी रामेंद्र नाथ करेंगे।
विज्ञापन
विश्व हिंदू रक्षा परिषद कार्यालय अलीगढ़ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने 1 अप्रैल को रामघाट रोड पर वक्फ बिल के समर्थन में प्रदर्शन किया। परिषद के संरक्षक एवं गोरखनाथ पीठ के पुजारी उमेश ठाकुर ने कहा कि हिंदू धर्म स्थलों को तोड़कर मस्जिदें बनाई गई हैं। हिंदू समाज की जमीन को नाजायज तरीके से वक्फ में दर्ज किया गया है जिसकी जांच होनी चाहिए। मठ-मंदिरों पर कब्जा अब नहीं सहा जाएगा। इसलिए वक्फ के कानून में संशोधन होना चाहिए।

विज्ञापन

 
उमेश ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सनातन की रक्षा के लिए विश्व हिंदू रक्षा परिषद का गठन किया गया है। दो अप्रैल को सुबह 11 बजे बौनेर क्षेत्र में संगठन के कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। गोरखनाथ पीठ गोरखपुर के मुख्य पुजारी रामेंद्र नाथ उद्घाटन करेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के गोशाला से दुर्गंध के बयान पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की बुद्धि भटक गई है। ईश्वर इन्हें सद्बुद्धि दे। 

वक्फ बोर्ड के संबंध में उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्र और प्रदेश की सरकारें जो निर्णय लेंगी उसके अनुसार रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री ओमकार सिंह, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष राजेश प्रजापति मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें