फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस कांड में विशाल गौड़ ने किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी बाईपास स्थित गेस्ट हाउस में दो साल पहले दो दबंग अपराधियों में आमना-सामना होने पर हुई फायरिंग की घटना में दूसरे पक्ष के दबंग अपराधी विशाल गौड़ ने शुक्रवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि इस कांड से संबंधित मुकदमे की विवेचना क्राइम ब्रांच स्तर से की जा रही थी, जिसमें न्यायालय ने कुर्की वारंट भी जारी कर रखे थे और पुलिस स्तर से कुर्की अवमानना का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। यह वाकया 28 फरवरी 2020 की देर रात का कमिशभनरी के सामने स्थित गेस्ट हाउस का है। जहां कुख्यात सोनू गौतम व विशाल गौड़ का शादी समारोह में आमना-सामना हुआ था।
इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई थी। चूंकि, उस समय जीवनगढ़ पुलिया पर सीएए-एनआरसी विरोधी धरना चल रहा था और वहां पुलिस मौजूद थी। तत्काल घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। मगर तब तक दोनों पक्ष भाग गए। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर सोनू गौतम, विशाल गौड़ व एक पहलवान नाम के व्यक्ति को नामजद कर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

इस मामले में दो आरोपी पहले जेल जा चुके हैं, जबकि गांधीपार्क क्षेत्र का रहने वाला विशाल गौड़ फरार चल रहा था। मुकदमे में क्राइम ब्रांच के विवेचक इंस्पेक्टर राजेश यादव ने कुर्की वारंट भी ले लिए और कुर्की अवमानना का मुकदमा भी क्वार्सी में दर्ज कराया। इसी पुलिस दबाव में शुक्रवार को विशाल ने कोर्ट में सरेंडर किया और उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि विशाल का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर राजेश यादव ने विशाल के जेल जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें