फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बारिश से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने कराई गांव-गांव यह मुनादी

Fri, 07 Jul 2023 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों की धड़कनें भी बढ़ने लगी हैं। हालांकि पानी अभी खतरे के निशान से नीचे है। अतरौली तहसील के गांव दीनापुर, सीसई, टोडरपुर, हामिदपुर, रुस्तमपुर, सांकरा, गहतोली गंग, किरतोली आदि गांव गंगा के किनारे बसे हैं। गंगा में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने से इन गांवों के लोग बेहद प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
सांकरा क्षेत्र में निरीक्षण करते नायब तहसीलदार व राजस्व टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर, नरौरा-रामघाट क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। इसे लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। गांवों में भी मुनादी कराकर लोगों को सतर्कता के साथ रहने को कहा गया है। वहीं, गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों की धड़कनें भी बढ़ने लगी हैं। हालांकि पानी अभी खतरे के निशान से नीचे है।
विज्ञापन


अतरौली तहसील के गांव दीनापुर, सीसई, टोडरपुर, हामिदपुर, रुस्तमपुर, सांकरा, गहतोली गंग, किरतोली आदि गांव गंगा के किनारे बसे हैं। गंगा में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने से इन गांवों के लोग बेहद प्रभावित होते हैं। रामघाट क्षेत्र में अधिक बारिश होने के चलते एसडीएम अनिल कटियार व नायब तहसीलदार दादों लीलू सिंह गौतम ने लेखपाल व कानूनगो के साथ सांकरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

हालांकि खतरे के निशान से पानी अभी दूर है। लेकिन फिर भी प्रशासन बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। सांकरा के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज सहित अन्य स्थानों पर लोगों को ठहराने और उनके लिए खाद्यान्न सामग्री का इंतजाम कर लिया गया है। एसडीएम ने कहा कि लोग खुद के अलावा महिला, बच्चों और का ध्यान रखें। किसी भी परेशानी में 9454417751, 9454417757 व 9457719494 नंबरों पर तत्काल सूचना दें। प्रशासन हर स्थिति से निपटने को तैयार है। जनता को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें