फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रांसफॉर्मर न बदलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पाली मुकीमपुर के गांव हरनौट भोजपुर में करीब 10 दिन से ट्रांसफॉर्मर फुंका पड़ा है। ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत के बाद भी उसे नहीं बदला गया। परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया है कि गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी ट्रांसफॉर्मर फुंका पड़ा है, जिससे आने वाले मरीजों को काफी परेशानी होती है। गर्मी में मरीज एवं ग्रामीण कई दिन से परेशान हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग ने आज तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला है। प्रदर्शन करने वालों में अतुल भारद्वाज, संजीव कुमार, मंगल सिंह, सरवन सिंह, रतनलाल, रामेश्वर, सतीश, लेखपाल सिंह, प्रवीण कुमार, वीरेश यादव, शिव नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें