फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
 जिरौली हीरासिंह गांव में बिजलीघर पर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव जिरौली हीरा सिंह में विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को बिजलीघर का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजलीघर पर अवर अभियंता को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से देहात क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति देने के आदेश हैं, लेकिन गांव में पिछले करीब 15 दिन से मात्र आठ घंटे ही बिजली दी जा रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई और खेतों की सिंचाई बाधित हो रही है।
रात में बिजली नहीं आने से गर्मी और मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीण परेशान हैं। प्रदर्शनकारियों में पूनम देवी, पूजा देवी, राजवती देवी, नमिता देवी, विरमा देवी, पिंटू, संजू, इंद्रपाल, यूनिस, गुड्डू, वैभव आदि शामिल रहे। वहीं, जेई सुंदरलाल का कहना है कि बिजली आपूर्ति मशीन खराब होने के कारण कुछ समस्या बनी हुई है। मशीन ठीक होते ही विद्युत आपूर्ति बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें