फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: राशन डीलर के चुनाव में ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस से हुई नोकझोंक

Fri, 20 Jan 2023 08:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अकराबाद के गांव बालूखेड़ा में राशन डीलर का चुनाव हुआ, जिसमें गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा है। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी से नौंक झोंक करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव बालूखेड़ा में शुक्रवार को राशन डीलर का चुनाव हुआ, जिसमें गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने चुनाव कराने आए अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा है। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन


धनीपुर ब्लॉक के एडीओ पीपी विजय प्रकाश शर्मा ने बताया है कि अधिकारियों के आदेश पर वह एडीओ आईएसबी सुनील कुमार, एडीओ पंचायत दुर्गेश कुमार के साथ गांव बालूखेड़ा में स्थित पंचायत भवन में खुली बैठक कर राशन डीलर का चुनाव कराने पहुंचे थे। आदेश था कि गांव में समूह की किसी महिला को सरकारी राशन की दुकान आवंटित की जानी थी। इसी को लेकर गांव में चल रहे छह अलग-अलग नाम के समूह चलाने वाली महिलाओं एवं सभी ग्रामीणों को बुलाकर गांव में बैठक कर चुनाव प्रक्रिया कराई जा रही थी। 

जहां समूह की केवल एक ही महिला राशन की दुकान लेने के लिए इच्छुक थी। लेकिन गांव के तमाम लोग महिला के विरोध में हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर अकराबद थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


 इस दौरान पुलिस से भी ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। थाना प्रभारी ने जैसे-तैसे लोगों को शांत किया। ग्रामीणों का आरोप है कि समूह की अन्य एक महिला भी राशन की दुकान लेने के लिए तैयार है। लेकिन चुनाव अधिकारी पक्षपात कर रहे हैं। हंगामे के बाद चुनाव की प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें