जलाली के गांव रहसूपुर गांव में बृहस्पतिवार रात चोरी के इरादे से घूम रहे हिस्ट्रीशीटर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
रहसूपुर गांव के प्रकाश पंडित ने बताया कि वह साधू आश्रम पर शराब ठेके पर काम करते हैं, बृहस्पतिवार रात करीब 11:00 बजे घर के बाहर ट्रॉली के निकट एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देखकर भागने लगा और अंधेरे में कुंडी में जा गिरा, जिसे पड़ोसियों की मदद से दबोच लिया। पूछताछ में पहले उसने खुद को पिलखना कस्बे का बताया, सख्ती करने कर बताया कि वह सिल्ला गांव का बबलू टाइगर है, जोकि हरदुआगंज थाने से हिस्ट्रीशीटर है। थाना पुलिस का कहना है कि अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर है, रात की घटना की अभी जांच पड़ताल की जा रही है।