गांव बाजौता में सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान एसपी देहात मनीष कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिस आला
- फोटो : samvad
टप्पल क्षेत्र के बाजौता गांव में शुक्रवार को ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक में एसपी देहात मनीष कुमार मिश्रा और खैर अभिषेक पटेल मौजूद रहे। खंडेहा, निघुना, सिगुना, मौर, कुराना और उसरह सहित अन्य गांवों के प्रशासक सहित ग्रामीण मौजूद रहे। एसपी देहात ने ग्राम सुरक्षा समितियों को सजग रहने का आह्वान किया।
बैठक में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ चोरी की घटनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने विस्तार से चर्चा की। ग्रामीणों से अपने-अपने गांवों में ग्राम सुरक्षा टीम गठित कर पुलिस का सहयोग करने की अपील की। कहा, गांव-मोहल्ले में रात के समय कोई अपरिचित अथवा संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
दिन के समय फेरी लगाने वाले अथवा क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमने अथवा रहने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। उनकी जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को साइबर अपराधों के प्रति भी सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की। रॉबिन चौधरी, मुनेंद्र सिंह, कुमरपाल, राजकुमार, मंगला सिंह, ओमवीर सिंह, महेश चंद, सुभाष, रामकुमार, क्षेत्रपाल सिंह, कृपाल सिंह मौजूद रहे।