फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकराबाद के गांव मिर्जा चांदपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की 247 ग्रामीणों की जांच

विज्ञापन
अलीगढ़: मिर्जा चांदपुर गांव की नाकाबंदी के दौरान तैनात पुलिस बल - फोटो : AKBARABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

दिल्ली निजामुद्दीन स्थित कला मस्जिद से लोकर लौटे तब्लीगी जमाती समादत खान के गांव मिर्जा चांदपुर को सीज कर दिया गया है। गांव के हर रास्ते पर बैरीकेडिंग लगाई गई है। जिन लोगों से समादत खान मिला था उनमें 16 को छेरत और 6 को विजयगढ़ के आईसोलेशन सेंटर में भेजा गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में 247 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
मिर्जा चांदपुर निवासी समादत खान पुत्र बरकत खान मुंबई में सिलाई करता था। 4 माह पहले तब्लीगी जमात में असम गया था। वहां से 22 मार्च को वह दिल्ली के निजामुदीन स्थित कला मस्जिद में पहुंचा। वहां 24 घंटे रुकने के बाद खुर्जा के गांव रौंदा में अपने रिश्तेदार के यहां 2 दो दिन रुका। 24 मार्च को वह अपने गांव मिर्जा चांदपुर पहुंचा। वह अपने परिवार समेत 50-60 ग्रामीणों के संपर्क में रहा। बुधवार की सुबह किसी ने समादत खान के जमात से लौटने और कोरोना संक्रमित होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी थी। स्वास्थ्य टीम उसे पंचायत घर ले गई थी जहां से वह चकमा देकर भाग गया था। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों व पुलिस ने तलाश करवाई तो गांव में ही एक घर में वह मिल गया। उसे पत्नी-बच्चों समेत अलीगढ़ जांच के लिए भेजा गया था। समादत खान अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने किसी के भी गांव से बाहर निकलने और गांव में घुसने पर पाबंदी लगा दी है। गांव में स्वास्थ्य विभाग व सफाई कर्मियों की टीम डेरा डाले हुए है। हर 6 घंटे बाद गलियों में छिड़काव हो रहा है। पूरे गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है। सीओ बरला समेत उच्चाधिकारी पल पल गांव की खबर ले रहे हैं। अकराबाद सीएचसी प्रभारी डॉ. विकास रघुवंशी ने बताया कि समादत खान ने जिन लोगों से मिलने की बात कही उनमें 16 को छेरत और 6 को विजयगढ़ के आईसोलेशन सेंटर में 14 दिन के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करने वाली टीम में डॉ. अजीत सिंह, डॉ. एसके सिंह, डॉ. अनुपम भाष्कर, डॉ. ज्ञानेष कुमार, डॉ. यतेंद्र सिंह समेत स्टाफ नर्स कविता व कल्पना शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें