फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: विजय सिंह बने पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता, गड़बडी की जांच मुख्य अभियंता सहारनपुर को सौंपी

Mon, 01 Sep 2025 11:00 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इस संबंध में पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू व सांसद सतीश गौतम ने मुख्यमंत्री से मिलकर अलग-अलग शिकायतें की थीं। इसके बाद शासन के निर्देश पर कमिश्रर ने नगर आयुक्त की अध्यक्षता में जांच समिति बनाई, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
रामघाट कल्याण मार्ग, अलीगढ़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने पीडब्ल्यूडी में सड़कों के 219.52 करोड़ के टेंडरों में गड़बड़ियां सामने आने पर हटाए गए मुख्य अभियंता सौरभ बैराठी के स्थान पर इंडो-नेपाल बॉर्डर के मुख्य अभियंता विजय सिंह को अलीगढ़ में इसी पद पर तैनात किया है। इस मामले में अधीक्षण अभियंता कुमार गौतम को निलंबित किया गया है और पूरे प्रकरण की जांच मुख्य अभियंता सहारनपुर को सौंपी गई है।

विज्ञापन


सौरभ बैराठी को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया गया है, साथ ही उनसे 15 दिन के भीतर लिखित जवाब देने के लिए कहा गया है। अधिशासी अभियंता योगेश कुमार के खिलाफ सरकारी सेवक नियमावली के नियम-7 के तहत जांच के आदेश दिए गए हैं।

अलीगढ़ के औद्योगिक-लॉजिस्टिक पार्क के लिए अलीगढ़-रामघाट (कल्याण सिंह मार्ग) को दो अलग-अलग पैकेज में फोरलेन करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। शुद्धि पत्र के माध्यम से एक दिन की अवधि बढ़ाई गई। वित्त वर्ष 2024-25 में अलीगढ़ मंडल में औसतन 24 प्रतिशत कम दरों की निविदाएं प्राप्त हुईं, जबकि इन दोनों कामों की निविदाएं क्रमशः 6.05 और 6.81 प्रतिशत कम दरों पर प्राप्त हुईं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


इस संबंध में पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू व सांसद सतीश गौतम ने मुख्यमंत्री से मिलकर अलग-अलग शिकायतें की थीं। इसके बाद शासन के निर्देश पर कमिश्रर ने नगर आयुक्त की अध्यक्षता में जांच समिति बनाई, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई होने की बात सामने आ रही है। अमर उजाला ने सड़कों पर उड़ती धूल और रामघाट कल्याण मार्ग के टेंडरों में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें