फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विजय अध्यक्ष और श्याम बने सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील बार एसोसिएशन इगलास का चुनाव बृहस्पतिवार को हुआ। जिसमें विजय वर्मा को अध्यक्ष और श्याम सिंह ठेनुआ को सचिव चुना गया है। निर्वाचन अधिकारी जगवीर सिंह व दाऊदयाल शर्मा ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी है। उपाध्यक्ष के पद पर हंसराज सिंह, उपसचिव के पद पर लक्ष्मीकांत शर्मा, ऑडिटर पद पर मनोज कुमार शर्मा और कोषाध्यक्ष देवेश कुमार शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।
विज्ञापन

कुल पड़े मतों में अध्यक्ष विजय वर्मा को 22 मत, उनके प्रतिद्वंदी लक्ष्मीदत्त शर्मा को 21 मत मिले। एक मत अवैध रहा। वहीं सचिव पद के लिए श्याम सिंह ठेनुआ को 23 मत व गिरिप्रसाद को 21 मत मिले। नई कार्यकारिणी को जल्द ही शपथ दिलाई जाएगी।
इससे पहले पूरे दिन मतदान के दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। अध्यक्ष पद के दोनों दावेदारों के खेमों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। अधिवक्ताओं को अपने-अपने खेमे में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। शाम को नतीजा घोषित होने के बाद तहसील परिसर में जश्न का माहौल हो गया। अधिवक्ताओं को अब नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें