माध्यमिक शिक्षा विभाग व अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत शुक्रवार को सुबह डीएवी इंटर कालेज से रैली निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों छात्राओं ने सारे काम छोड़ दो, 18 तारीख को सबसे पहले वोट दो नारे लगाकर लोगों से मतदान की अपील की। बैनर, तख्तियां, स्लोगन आदि के माध्यम से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वीप प्रभारी व एडीएम वित्त उदय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इससे पूर्व बच्चों को जागरूक करते हुए स्वीप प्रभारी ने कहा कि लोगों को जागरूक करने से पहले आप सभी का जागरूक होना जरूरी है। क्योंकि आप जैसे बच्चे ही अपने घरों में परिजन, रिश्तेदारों को समय से वोट करने के लिए प्रेरित करेंगे। मतदान क्यों जरूरी होता है। इस संबंध में बच्चों को समझाया गया।
डीआईओएस ने बताया कि हमारा कार्यक्रम तभी सफल होगा, जब इस लोकसभा क्षेत्र से 75 प्रतिशत से अधिक मतदान होगा। एडीआईओएस ने बच्चियों से कहा कि अपने घरों, पड़ोसियों को मतदान वाले दिन वोट करने के लिए अवश्य भेजें। अगर कोई रह जाता है तो उसे किसी माध्यम से पोलिंग बूथ तक भिजवाना सुनिश्चित कराएं।
तभी एक अच्छे नागरिक होने का फर्ज अदा होगा। इस मौके पर स्वीप कोआर्डिनेटर नीलम शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. विपिन कुमार वार्ष्णेय, एनसीसी कैप्टन एके सिंह व राकेश कुमार, मो. आमिर, पवन गौतम, दिलीप, राकेश आदि मौजूद रहे।
अलीगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए 18 अप्रैल को वोट पड़ेंगे। स्कूल व कॉलेज में मतदाता जागरूकता रैली निकली। एएमयू कल्चरल एजूकेशन सेंटर के समन्वयक प्रो. एफएस शीरानी की देखरेख में ‘वोट का दम’ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक का शुभारंभ सह जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने किया।
फिल्म केसरी व उरी के कलाकार मुजम्मिल हयात भवानी, एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी, जिम्नेजियम क्लब के अध्यक्ष प्रो. मजहर अब्बास, प्रो. अतहर सिद्दीकी, प्रो. गुलाम सरवर हाशमी, डॉ. जमील अहमद, मोहम्मद अहमद, डिप्टी डायरेक्टर एएमयू गेम्स कमेटी अनीस उर रहमान ने अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। नाटक का निर्देशन सिराज ने किया।
मंचन नियाज अहमद खान, इकरा चौधरी, अदनान, खुर्रम, नौशीन, मोहम्मद नदीम, फायदा, वंशी, हिमानी, नोमान, पारवा सुभान, अजहर ने किया। संचालन जिम्नेजियम प्रशिक्षक मजहर उल कमर ने किया। इस अवसर पर खुसरो मारूफ, डॉ. फैसल शेरवानी, राकेश चौधरी, अली अकबर, मोहम्मद गुफरान, मोहम्मद मंसूर, तुफैलुर्रहमान, कैप्टन जिम शाहरुख चौधरी आदि मौजूद रहे।
ज्ञान महाविद्यालय के डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने मतदाता जागरूकता के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. हीरेश गोयल, आरके शर्मा, शोभा सारस्वत, सुमित सिंह, अखिलेश कौशिक, मेघा अरोरा, डॉ. ललित उपाध्याय, डॉ. मुक्ता वार्ष्णेय, कला शिक्षक ललित कुमार आदि मौजूद रहे।
श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजूकेशन लक्ष्मण गढ़ी खैर में मतदाता जागरूकता रैली निकली। इस अवसर पर डॉ. प्रीति गुप्ता, विजय कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
गगन पब्लिक स्कूल ने मतदान संदेश वाली बांटी कैप
गगन पब्लिक स्कूल ने बच्चों को मतदान जागरूकता वाली कैप बांटी। रैली में रतन प्रेम डीएवी कन्या इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, हीरालाल बारहसैनी इंटर कालेज, चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कालेज तथा गगन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।