फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ पहुंचकर बोलीं विदिशा, प्राचीन काली मंदिर दर्शनीय

विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर टीवी धारावाहिक भाबीजी घर पर हैं.. में अनिता मिश्रा यानि गोरी मैम का किरदार निभाने वाली विदिशा श्रीवास्तव बृहस्पतिवार को अलीगढ़ पहुंची। वह शुक्रवार को रामघाट स्थित प्राचीन मां काली मंदिर मेंदर्शन करने के बाद वहां आयोजित पूजा पाठ कार्यक्रम में भाग लेंगी। इस प्राचीन मंदिर पर इसी धारावाहिक के लेखक मनोज संतोषी हर वर्ष पूजा पाठ और भंडारा कराते हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यहां विशाल भंडारा कराया जा रहा है। इससे पहले भी मनोज कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को इस कार्यक्रम में बुला चुके हैं। विदिशा ने कहा कि रामघाट पर स्थित प्राचीन मंदिर दर्शनीय है। अलीगढ़ की संस्कृति भी पूरी दनिया में अपनी अलग पहचान रखती है। इसलिए वो यहां आई हैं।
विज्ञापन

आागरा रोड स्थित एक अस्पताल में विदिशा ने मीडिया के सामने लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों पर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों मेें अंतर बताते हुए कहा कि बॉलीवुड को अपने कंटेंट पर सोचने की आवश्यकता है, क्योंकि अब दर्शकों की पसंद बदल रही है। मूल रूप से बनारस की रहने वाली विदिशा ने उत्तर प्रदेश में बन रही फिल्म सिटी पर खुशी जताते हुए कहा कि अपनी इंडस्ट्री होने से यहां के कलाकारों को मुंबई तक भटकना नहीं पड़ेगा। कहा कि नाटक, फिल्म या वेब सीरीज से ही उन्हें आगे बढ़ना है। ओटीटी पर परोसी जा रही अश्लीलता पर कहा कि यह सब हमारी सभ्यता में नहीं है। ओटीटी पर फिल्म और वेबसीरीज रिलीज करने से पहले सेंसरशिप की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बेहतर कंटेंट मिला तो भोजपुरी इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाएंगी। इस मौके पर सुमित सराफ, आकांक्षा सराफ, राजेश सराफ, संजय महेश्वरी और राज सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें