फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवक की पिस्टल संग वीडियो वायरल, पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में लगीं

Sun, 30 Nov 2025 03:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोपी गांव रठगवां का ही रहने वाला है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही वह गायब है। उसके विषय में परिवार से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
वीडियो में पिस्टल के साथ युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवां थाना क्षेत्र में गांव रठगवां के पास एक पुल पर खड़े तीन युवकों के बीच एक युवक का वीडियो पिस्टल संग वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो का जिला पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। 

विज्ञापन


जिसके आधार पर वीडियो में पिस्टल लिए दिख रहे युवक की पहचान भी कर ली गई है। हालांकि अभी उसे पकड़ा नहीं जा सका। 29 नवंबर देर रात तक पुलिस तलाश रही थी। घटनाक्रम कितना पुराना है, ये तो आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही साफ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार यह वीडियो दोपहर के समय का लग रहा है। आरोपी पकड़ जाएगा तो स्पष्ट होगा कि वीडियो कितना पुराना है। आरोपी गांव रठगवां का ही रहने वाला है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही वह गायब है। उसके विषय में परिवार से जानकारी जुटाई जा रही है। साथ में टीमें तलाश में लगी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें