फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला द्वारा सभासद को पीटने का वीडियो वायरल

Sat, 07 Dec 2024 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के एक सभासद को महिला द्वारा पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो बृहस्पतिवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने बताया है कि हरदुआगंज की एक महिला अतरौली के पैंठ चौराहा पर पहुंची थी। वह दुकान से कुछ सामान खरीद रही थी। इसी दौरान सभासद से महिला की किसी बात पर कहासुनी हो गई। महिला ने सभासद से हाथापाई कर डाली। इस घटना की किसी ने वीडियो बना ली। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। क्षेत्राधिकारी सर्जना सिंह ने बताया है कि रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई है। महिला ने हाथापाई की है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें