भगवान राम को नमन करते विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता
- फोटो : samvad
कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की ओर राम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संघ व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान राम को नमन करते हुये उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। इस मौके पर विहिप के जिला संगठन मंत्री चंद्रशेखर, जिला मंत्री अशोक, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णकुमार शर्मा, प्रदीप महेशवरी, रामकुमार आदि मौजूद रहे।