कस्बा में विहिप, बजरंग दल के बैनर तले विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। संवाद
- फोटो : samvad
कस्बे की वार्ष्णेय धर्मशाला में बृहस्पतिवार को विहिप व बजरंग दल के बैनर तले विचार गोष्ठी आयोजित हुई। अध्यक्षता दीपक मिश्रा ने की, संचालन चंद्रशेखर तोमर व अभिषेक पालीवाल ने किया। मुख्य वक्ता मुकेश राजपूत ने हिंदू एकता पर बल देते हुए कहा कि संगठित समाज ही अत्याचारों का सामना कर सकता है। उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा के लिए शिक्षा व संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान प्रांत मीडिया प्रभारी प्रतीक रघुवंशी, जिला संगठन मंत्री अशोक, जिलाध्यक्ष विकास मित्तल, ज्ञान प्रकाश शर्मा, दीपक राजपूत, धर्मा भैया आदि मौजूद रहे।