संदिग्धसे पूछताछ के बाद इंस्पेकटर के साथ वीएसपी के विभाग मंत्री राम कुमार आर्य और गो रक्षा प्रमु
- फोटो : CITY OFFICE
अचलताल स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में विभाग मंत्री राम कुमार आर्य को खोजने हुए एक युवक शनिवार शाम को भी आया था। लेकिन गलती से वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय में पहुंच गया। उसका कहना था कि वह विहिप ज्वाइन करना चाहता है।
विहिप एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का कार्यालय अगल-बगल में है। शनिवार शाम को नीरज नामक एक युवक एबीवीपी कार्यालय में पहुंच गया। उस समय कार्यालय में एबीवीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉॅ. पुष्पेंद्र पचौरी एवं योगेंद्र वर्मा आदि बैठे थे। युवक ने अपना नाम नीरज एवं पता गाजियाबाद बताया। उसका कहना था कि वह विहिप के रामकुमार आर्य से मिलने आया है। वह विहिप ज्वाइन करना चाहता है। वह बेल्ट का कारोबार करता है और पहले भी यहां आ चुका है।
जब परिषद नेता ज्यादा पूछताछ करने लगे तो बहाना बनाकर खिसक लिया। विहिप के विभाग मंत्री राम कुमार आर्य को इसकी सूचना दे दी गई थी। विहिप व एबीवीपी के कार्यकर्ता पहले से ही चौकन्ना थे, जिसकी वजह से रविवार को एक संदिग्ध युवक पकड़ा गया। राम मंदिर के फैसले को लेकर पहले से ही हिंदू धर्म से जुड़े संगठनों के नेता एलर्ट हो गए हैं। कमलेश तिवारी की हत्या के बाद विशेष रूप से चौकसी बरती जा रही है।