फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: घने कोहरे में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर एक के बाद एक भिड़े 15 वाहन, 12 से अधिक लोग घायल

Tue, 19 Nov 2024 01:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कोहरे से हादसे होना शुरू हो गए हैं। गभाना स्थित दिल्ली-कानपुर हाईवे ओवरब्रिज के पास सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लगातार एक के बाद एक 15 वाहन टकरा गए। जिससे 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घने कोहरे में टेंपो से भिड़ी रोडवेज बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सुबह घने कोहरे में अलीगढ़ के गभाना स्थित दिल्ली-कानपुर हाईवे ओवरब्रिज के पास एक के बाद एक 15 वाहन टकरा गए। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को मलखान सिंह जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली-कानपुर हाईवे पर 18 नवंबर की रात अज्ञात वाहन एक गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार कर निकल गया। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। आज सुबह घना कोहरा था। वहां से निकल रहे वाहनों को खराब ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं दिखी और ट्रैक्टर ट्राली से टेंपो, झांसी डिपो की  रोडवेज बस, बाइक, बैगनार कार, मैक्स गाड़ी आदि 15 वाहन भिड़ गए। जिससे 12 अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिससे वाहनों की लाइन लग गई। तीन घंटे तक हाइवे पर एक तरफ लंबा जाम लग गया। वहां पर पहुंचने के बाद पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे कराया, तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो सका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें