फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : मुनाफाखोरी ने बढ़ाए सब्जियों के दाम

विज्ञापन
दुबे का पड़ाव पर सब्जी बेचता विक्रेता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सहालग और लोकल सब्जी की कमी के कारण एक बार फिर बाजार में सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। दो सप्ताह पहले 20 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब बाजार में 50 रुपये किलो से कम नहीं है। वहीं बींस और परमल 100 रुपये किलो से कम नहीं है। शिमला मिर्च साठ रुपये किलो बिक रही है, जो पहले 25 से 30 रुपये किलो थी। धनीपुर मंडी स्थित आढ़तिया माशाअल्लाह ने बताया कि सहालगों के चलते सब्जी के दाम बढ़ गए हैं। कई सब्जियां बाहर से आ रही है, इसलिए भी उन पर तेजी है। थोक के मुकाबले फुटकर बाजार में मुनाफाखोरी के चलते ज्यादा तेजी हो गई है।
विज्ञापन

सब्जियों के दाम
सब्जी थोक फुटकर
परमल 50 रुपये 100 रुपये
बींस 50 रुपये 100 रुपये
टमाटर 20 रुपये 50 रुपये
शिमला मिर्च 60 रुपये 120 रुपये
आलू 15 रुपये 25 रुपये
नींबू 50 रुपये 120 रुपये
हरी मिर्च 20 रुपये 60 रुपये
भिंडी 15 रुपये 50 रुपये
लॉकी 10 रुपये 30 रुपये
प्याज 15 रुपये 30 रुपये
सभी रेट प्रति किलो के हिसाब से हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें